रायसेन में डिवाइडर पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए: 'नमो हरित नगर' अभियान के तहत सागर रोड पर पौधारोपण

Jul 30, 2026 - 19:38
 0  13
रायसेन में डिवाइडर पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए: 'नमो हरित नगर' अभियान के तहत सागर रोड पर पौधारोपण

रायसेन में नगर पालिका परिषद ने 'नमो हरित नगर योजना' के तहत गुरुवार को सागर रोड स्थित डिवाइडर पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक चंपा के पौधे रोपे गए।

अभियान का नेतृत्व नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन ने किया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य स्वाति चौहान और उनके विद्यार्थियों ने भी इसमें भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका की सिटी मैनेजर रानी तिवारी, पत्रकार हरीश मिश्रा, विनीत माहेश्वरी, राकेश जैन सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन ने बताया कि शहर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

इस अभियान के माध्यम से नगर पालिका ने "एक पौधा-एक संकल्प, हरित रायसेन-समृद्ध रायसेन", "मेरा नगर-हरित नगर" और "पेड़ लगाएँ, प्रकृति बचाएं, जीवन को सुरक्षित बनाएं" जैसे संदेश दिए। लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow