मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

Oct 14, 2026 - 23:15
 0  28
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

गुरुवाही में टेंट लगाने का काम कर रहे जबलपुर निवासी अनिल पटेल की मौत

मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

उमरिया ।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्राम गुरुवाही में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य कर रहे अनिल पटेल (45), पिता बाबूलाल पटेल, निवासी जबलपुर की मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा, पुलिस कार्रवाई में जुट गई हैं!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow