परवलिया सड़क इलाके में दर्दनाक हादसा, होंडा शोरूम की जर्जर दीवार ढहने से मजूदर की मौत

Oct 17, 2026 - 20:10
 0  11
परवलिया सड़क इलाके में दर्दनाक हादसा, होंडा शोरूम की जर्जर दीवार ढहने से मजूदर की मौत

भोपाल। 

राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। होंडा शोरूम में निर्माण या रख-रखाव के दौरान अचानक दीवार भरभराकर ढह गई, जिसकी चपेट में आने से एक 45 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस सनसनीखेज हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और निर्माण स्थलों पर बरती जाने वाली सुरक्षा लापरवाहियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सुबह 8:30 बजे हुआ खौफनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम झिरनिया निवासी 45 वर्षीय रतन सिसोदिया के रूप में हुई है। रोजाना की तरह रतन शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे परवलिया सड़क क्षेत्र में स्थित होंडा शोरूम के पास मजदूरी करने पहुंचा था। काम के दौरान अचानक शोरूम की भारी-भरकम दीवार अचानक उसके ऊपर आ गिरी। मलबे के नीचे दबने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमीदिया अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य लोग और साथी मजदूर आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल रतन सिसोदिया को लेकर भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं और अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लापरवाही की गहराई से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही परवलिया सड़क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस यह खंगालने में जुटी है कि आखिर अचानक इतनी मजबूत दीवार कैसे ढह गई? क्या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी या शोरूम प्रबंधन की लापरवाही इसके पीछे जिम्मेदार है? पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow