कोयला परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, ओवरलोडिंग तक मामला या दस्तावेजो में भी हेरफेर...

Oct 5, 2026 - 19:47
 0  6
कोयला परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, ओवरलोडिंग तक मामला या दस्तावेजो में भी हेरफेर...

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

उमरिया। 

जिले में कोयला परिवहन को लेकर मानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है...पुलिस ने कोयले से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है... लेकिन कार्रवाई के बाद जो सवाल सामने आए हैं... उससे कोयला परिवहन तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं... 

बताया जा रहा है कि जिन ट्रकों को पकड़ा गया... उनमें दर्ज अनुमति की तुलना में करीब दोगुनी मात्रा में कोयला लदा हुआ था... मामला सिर्फ ओवरलोडिंग तक सीमित है ... या फिर दस्तावेजों और टीपी में भी कोई गड़बड़ी है... पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है..

मानपुर पुलिस की कार्रवाई से कोयला परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.. थाना प्रभारी बृज किशोर गर्ग के नेतृत्व में... पुलिस टीम ने... RJ 19-GG-0414... और RJ 19-GK-0416 नंबर के दो ट्रकों को पकड़ा है.. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक ब्यौहारी क्षेत्र की ओर से मानपुर होते हुए राजस्थान की तरफ जा रहे थे... 

पुलिस की जांच के दौरान ट्रकों में लदे कोयले की मात्रा और उससे संबंधित दस्तावेजों को लेकर सवाल सामने आए...

सबसे बड़ा सवाल कोयले की मात्रा को लेकर है...

जानकारी के मुताबिक संबंधित टीपी में प्रत्येक ट्रक के लिए करीब 20 टन कोयला दर्ज बताया जा रहा है...

जबकि मौके पर दोनों ट्रकों में करीब 40-40 टन कोयला लदा होने की बात सामने आई है.. 

अगर जांच में यह अंतर सही पाया जाता है, तो यह गंभीर मामला हो सकता है... 

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रकों में अतिरिक्त कोयला कहां से आया...

इसकी वास्तविक मात्रा कितनी है... और परिवहन से जुड़े दस्तावेज नियमानुसार वैध हैं या नहीं... 

जांच का एक अहम पहलू टीपी और दूसरे दस्तावेज भी हैं.. 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मिले दस्तावेजों की संबंधित विभागों से पुष्टि कराई जा रही है.. 

दस्तावेजों की वैधता, कोयले के स्रोत और परिवहन की अनुमति की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला महज ओवरलोडिंग का है... या इसके पीछे कोई और गड़बड़ी भी है... 

स्थानीय स्तर पर इस रूट से लंबे समय से कोयला परिवहन किए जाने की चर्चा भी सामने आती रही है.. हालांकि, इन चर्चाओं और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी... 

फिलहाल मानपुर पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं... आखिर टीपी में अगर 20 टन कोयला दर्ज था... तो ट्रक में करीब 40 टन कोयला कैसे पहुंचा?...क्या अतिरिक्त कोयले के परिवहन की कोई वैध अनुमति थी?..कोयला आखिर किस स्रोत से आया?...

और क्या ट्रकों के दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं?...

इन सभी सवालों का जवाब पुलिस और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही सामने आएगा...

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow