ध्रुव नारायण सिंह और आलोक संजर की मौजूदगी में अरेरा मंडल की मासिक बैठक संपन्न
भोपाल। भाजपा अरेरा मंडल की मासिक बैठक में 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह और पूर्व सांसद आलोक संजर मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह ने सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं पूर्व सांसद आलोक संजर ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में वरिष्ठ नेता सुनील पांडे, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह, संकुल प्रदेश सह संयोजक अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी राय और राजकुमार विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, विधानसभा प्रभारी मुकुल लोखंडे, विधानसभा संयोजक सचिन दास बब्बा, जिला मंत्री संतोष हिरवे, पूर्व पार्षद मोनू गोहल, मंडल महामंत्री जसवंत राजपूत और सिद्धार्थ सोनवाने सहित पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?