कच्ची शराब बनाते महिला पकड़ी, 1 क्विंटल महुआ लहान नष्ट
शमशाबाद पुलिस की कार्रवाई; 5 लीटर हाथ भट्टी की शराब भी बरामद, कुल कीमत 51 हजार रुपए
विदिशा/शमशाबाद। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शमशाबाद पुलिस ने शाहपुरा कॉलोनी/साढ़ेर कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और शराब बनाने के लिए तैयार करीब 1 क्विंटल महुआ लहान बरामद किया। बरामद शराब और लहान की अनुमानित कीमत 51 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम शाहपुरा कॉलोनी/साढ़ेर कॉलोनी, चौकी सतपाड़ा हाट क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और संग्रहित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी में महिला के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब मिली, जिसकी कीमत करीब 1 हजार रुपए है। मौके पर शराब बनाने के लिए रखा करीब 1 क्विंटल महुआ लहान भी मिला। पुलिस ने लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
मामले में अपराध क्रमांक 357/26 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अवैध शराब के सेवन और निर्माण से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पिंकी खींची, एएसआई लक्ष्मण सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर और कपिल यादव की टीम ने की।
What's Your Reaction?