गाड़ी संख्या 22221 मुंबई–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को निरस्त*
भोपाल।
रेल प्रशासन द्वारा परिचालन संबंधी कारणों से भोपाल होकर संचालित दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त कर दी गई है।
भोपाल स्टेशन से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं तथा रेल यात्रा से संबंधित अद्यतन जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक सूचना एवं पूछताछ सेवाओं का उपयोग करें।
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है।
What's Your Reaction?