अज्ञात वाहन से ठोकर से दो की मौत,दो घायल
रिपोर्ट--- आकाश नामदेव
अनूपपुर।
शनिवार की देर रात राष्ट्रीय राज्य मार्ग मे भोलगढ़ गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार चार व्यक्तियों में से दो युवकों की उपचार दौरान मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल स्थिति में जिला चिकित्सालय में उपचार रत हैं,अस्पताल पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
शनिवार की देर रात कोतमा से एक ही मोटरसाइकिल में मजदूरी का काम कर लौट रहे चार व्यक्तियों पर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 में भोलगढ गांव के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया जहां उपचार दौरान 20 वर्षीय निखिल केवट पिता विश्वनाथ केवट एवं 30 वर्षीय बद्री केवट पिता हीरालाल केवट दोनों निवासी ग्राम झगरहा थाना अमलाई जिला शहडोल की उपचार दौरान मृत्यु हो गई घटना में रवि कुशवाहा एवं राजबली बैगा को चोट आई जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है घटना की सूचना ड्यूटी डॉक्टर नितेश द्विवेदी द्वारा जिला अस्पताल पुलिस को दिए जाने पर प्रधान आरक्षक कमलेश प्रसाद द्वारा रविवार की सुबह परिजनों के आने पर दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर डियूटी डॉक्टर से पी,एम,कराते हुए मृतकों के शव के कफन दफन हेतु परिजनों को सौंप कर घटना की जांच करते हुए कोतवाली थाना अनूपपुर को जानकारी दी गई।
What's Your Reaction?