75 कदम अभियान के तीसरे दिन 100 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र
बैतूल।
कैंसर एवं पन्नी मुक्त अभियान के तहत चल रहे 75 कदम 75 दिन अभियान के तीसरे दिन रविवार को मेन पोस्ट ऑफिस से डॉ. बाबा साहब अंबेडकर चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियान से जुड़े सदस्यों और नागरिकों ने पन्नी, डिस्पोजल और अन्य प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। करीब 100 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र कर बोरों के माध्यम से नगर पालिका बैतूल को सुपुर्द किया गया।
अभियान में नवल सिंह ठाकुर, डॉ. चंद्रशेखर त्रिपाठी, नारायण मिश्रा, नारायण चढ़ोकार, हेमंतचंद्र बबलूदूबे, पिंकी भाटिया, राकेश शर्मा, इंदरप्रीत वालिया, दीप मालवीय, सत्येंद्र नागले, दीपक नामदेव, वसीम कुरैशी, राहुल सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। अभियान से जुड़े सदस्यों ने लोगों से बाजार और दुकानों पर पन्नी का उपयोग नहीं करने तथा सामान खरीदने के लिए कपड़े की थैली का इस्तेमाल करने की अपील की।
अभियान के चौथे दिन डॉ. बाबा साहब अंबेडकर चौक से डॉ. अशोक साबले चौक तक सफाई की जाएगी।
What's Your Reaction?