रायसेन-राहतगढ़ फोरलेन निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, युवक कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायसेन में युवक कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रायसेन-राहतगढ़ फोरलेन हाईवे निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। ज्ञापन में कहा गया कि लगभग दो वर्षों से चल रहे निर्माण कार्य में कई स्थानों पर सड़क और पुलिया अधूरी पड़ी हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि निर्माण में उपयोग होने वाली मुरम और अन्य सामग्री अवैध रूप से पहाड़ों एवं सरकारी भूमि से लाई जा रही है तथा पुरानी सड़क की डामर-गिट्टी का दोबारा उपयोग किया जा रहा है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। युवक कांग्रेस ने दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा, अधूरे हिस्सों पर चेतावनी बोर्ड लगाने, निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
What's Your Reaction?