एंजल म्यूजिकल ग्रुप ने संगीतकार दिलीप सेन को किया सम्मानित
भोपाल।
एक अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल आए सुप्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का शहर के चर्चित एंजल म्यूजिकल ग्रुप की ओर से गायक आशु खान, रंगकर्मी एवं गायक सुनील सोन्हिया तथा इवेंट ऑर्गनाइजर अभिषेक पाराशर ने पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर दिलीप सेन की पत्नी को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिलीप सेन हिंदी फिल्म संगीत के जाने-माने नाम हैं। उन्होंने संगीतकार समीर सेन के साथ कई फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘ये दिल्लगी’ (1994), ‘हकीकत’ (1995), ‘रघुवीर’ (1995), ‘तू चोर मैं सिपाही’ (1996), ‘अफलातून’ (1997), ‘जिद्दी’ (1997), ‘इत्तिहास’ (1997), ‘सलाखें’ (1998), ‘अर्जुन पंडित’ (1999) और ‘कोहराम’ (1999) प्रमुख हैं।
विशेष रूप से ‘ये दिल्लगी’ के गीतों ने 90 के दशक में खूब लोकप्रियता हासिल की। फिल्म में दिलीप सेन-समीर सेन का संगीत था और इसका गीत ‘ओले ओले’ भी काफी चर्चित हुआ।
सुपर वॉयस सीज़न 1 अवॉर्ड कार्यक्रम में दिलीप सेन ने भोपाल के विभिन्न सिंगर्स को उनके संगीत क्षेत्र में योगदान के लिए अवॉर्ड प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की और संगीत से जुड़े अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में आयोजक सुल्तान सिंह,(सहयोग इंडिया माइक्रो फाउंडेशन)एंजल म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों सहित गायक पूरन सिंह, जितेन्द्र आर्य, मनोज जाट, राजू जाट, विभा श्रीवास्तव, अर्पिता सक्सेना, रसालिका कश्यप ,जी पी शर्मा, सरोज बामनिया आदि शहर के अनेक संगीतप्रेमी एवं कलाकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?