दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीतू पटवारी बोले- जनता फिर बचाएगी लोकतंत्र
कांग्रेस ने दतिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर आगामी चुनाव का बिगुल फूंक दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता एक बार फिर लोकतंत्र की रक्षा करते हुए कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देगी।
पटवारी ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के दबाव, अदालतों के चक्कर और राजनीतिक षड्यंत्रों के बावजूद कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, जनता के वोट और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों व जनहित के मुद्दों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। पटवारी ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से कांग्रेस दतिया सहित पूरे प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, साहब सिंह गुर्जर, कैलाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राधेलाल बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?