दीपिका सिंह डोडिया बनीं जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ भारत की राष्ट्रीय संगठन मंत्री

Jul 24, 2026 - 17:14
 0  23
दीपिका सिंह डोडिया बनीं जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ भारत की राष्ट्रीय संगठन मंत्री

जावरा, रतलाम।

जय भवानी मातृशक्ति तलवारबाजी संघ भारत (दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत का अनुषांगिक संगठन) ने जावरा निवासी सुश्री दीपिका सिंह डोडिया को संगठन का राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर की गई है।

संगठन का कहना है कि इस नियुक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा, परिवार सुरक्षा तथा आवश्यकता पड़ने पर देश, धर्म और राष्ट्र रक्षा के प्रति जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कराटे, लाठी एवं तलवारबाजी जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन समाजहित में कार्य करेगा।

संगठन ने अपने बयान में यह भी दावा किया है कि दीपिका सिंह डोडिया पूर्व से "मिशन लव जिहाद मुक्त भारत" अभियान से जुड़ी रही हैं और उनके प्रयासों से कई बेटियों की "घर वापसी" कराई गई है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

नियुक्ति पर संगठन के संस्थापक महेंद्र सिंह राठौड़ (जाखली, जयपुर), राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोगटिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र सिंह सिसौदिया तथा दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर महेंद्र सिंह पंवार सहित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने दीपिका सिंह डोडिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow