डबल मर्डर केस का खुलासा: क्रिश्चियन समाज ने भोपाल पुलिस का किया सम्मान

Jul 23, 2026 - 22:23
 0  11
डबल मर्डर केस का खुलासा: क्रिश्चियन समाज ने भोपाल पुलिस का किया सम्मान

भोपाल।

 राजधानी भोपाल के बहुचर्चित दंपति डबल मर्डर मामले का सफल खुलासा करने पर क्रिश्चियन समाज ने भोपाल पुलिस की सराहना करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का सम्मान किया। गुरुवार को क्रिश्चियन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने फादर अनिल मार्टिन के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और पूरी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा की।

फादर अनिल मार्टिन ने कहा कि मृतक दंपति क्रिश्चियन समाज से जुड़े थे और ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में रहते थे। लगभग एक माह पहले उनके घर में घुसकर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे समाज में शोक और भय का माहौल बन गया था। उन्होंने बताया कि भोपाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच की और कम समय में एक प्रॉपर्टी डीलर सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है, बल्कि आम लोगों का कानून-व्यवस्था और पुलिस पर विश्वास भी बढ़ा है। फादर मार्टिन ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी को भोपाल पुलिस की सतर्कता, पेशेवर कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण बताया।

इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार सहित पूरी जांच टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष, प्रभावी और संवेदनशील कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow