पुलिस मुख्यालय के 8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने किया सम्मानित

Jul 31, 2026 - 20:14
 0  22
पुलिस मुख्यालय के 8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने किया सम्मानित
पुलिस मुख्यालय के 8 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, डीजीपी कैलाश मकवाणा ने किया सम्मानित

भोपाल,

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए आठ कर्मचारियों को शुक्रवार को आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। साथ ही कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी सौंपे गए।

नवीन पुलिस मुख्यालय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद, सोलोमन यश कुमार मिंज, उप पुलिस महानिरीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निरीक्षक बनवारी लाल शाक्य, हरिराम तिवारी, राजाराम महावर, अनिल बुजोने, श्रीमती शारदा सिंह, फिरोज खान, मोहन लाल बाथम और प्रधान आरक्षक प्रकाश शर्मा को पुलिस मुख्यालय परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

समारोह में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती अंशुमान अग्रवाल ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा कार्यकाल की जानकारी प्रस्तुत की। उपस्थित अधिकारियों ने उनके समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow