12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या , सोहागपुर पुलिस जुटी जांच में

Sep 23, 2026 - 22:42
 0  12
12 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या , सोहागपुर पुलिस जुटी जांच में

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के कुंवरसेझा गांव में 12 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे फिलहाल कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना से कुछ देर पहले पिता ने खाना खाने के बाद बर्तन ऊपर रखने को लेकर बेटी को डांटा था। इसके बाद पिता खेत चले गए। कुछ देर बाद घर पहुंची बुआ ने कमरे में बालिका को फंदे पर लटका देखा।

मृतका की पहचान अंजली पिता लालू सिंह, निवासी कुंवरसेझा के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय अंजली की मां मजदूरी के लिए शहडोल गई थी, जबकि पिता खेत में काम करने चले गए थे। सुबह अंजली ने घर का काम किया और खाना बनाया। उसने पहले माता-पिता को खाना खिलाया और बाद में खुद खाना खाया। मां घर से निकलते समय उससे शहडोल से कुछ खाने का सामान लाने की बात कहकर गई थी।

बर्तन रखने के लिए पिता ने डांटा था

सोहागपुर पुलिस के अनुसार, पिता के खेत जाने से पहले बर्तन रखने को लेकर अंजली को डांट पड़ी थी। इसके कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली उसकी बुआ घर पहुंची तो अंजली कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow