भोपाल में वायरल वीडियो के बाद ड्रैगन हॉर्स क्लब पर पुलिस का एक्शन, तत्काल कराया बंद

Jul 27, 2026 - 10:56
 0  32
भोपाल में वायरल वीडियो के बाद ड्रैगन हॉर्स क्लब पर पुलिस का एक्शन, तत्काल कराया बंद
भोपाल में वायरल वीडियो के बाद ड्रैगन हॉर्स क्लब पर पुलिस का एक्शन, तत्काल कराया बंद

भोपाल।

राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित ड्रैगन हॉर्स क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्लब को बंद करा दिया। मामले का संज्ञान लेते ही एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्लब की गतिविधियों पर रोक लगाते हुए संचालकों को सख्त चेतावनी दी।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल जांच की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्लब संचालकों को नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता या शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधि सामने आने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नियमों की अनदेखी या सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं, प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow