पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; चेन खींचकर रोकी ट्रेन

Aug 5, 2026 - 11:47
 0  17
पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; चेन खींचकर रोकी ट्रेन

इटारसी के पास पोला पत्थर स्टेशन से पहले B2 कोच में AC पैनल से निकला धुआं और चिंगारी, 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

इटारसी। पेंचवैली एक्सप्रेस में बुधवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन के B2 एसी कोच में अचानक धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। घटना इटारसी के पास पोला पत्थर स्टेशन से पहले की बताई जा रही है। कोच में करीब 72 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

AC पैनल से निकला धुआं, यात्रियों में दहशत

बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में अचानक AC पैनल से धुआं निकलने लगा। इसके बाद चिंगारियां दिखाई देने पर यात्रियों में दहशत फैल गई। आग फैलने की आशंका को देखते हुए यात्रियों ने तत्काल चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया।

हड़बड़ी में सामान छोड़कर बाहर निकले यात्री

ट्रेन रुकते ही यात्रियों ने सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश की। अफरा-तफरी के बीच कई यात्री अपना सामान तक कोच में छोड़कर उतर गए। एक दरवाजा बंद होने के कारण यात्रियों को दूसरे दरवाजे से बाहर निकाला गया।

रेलवे कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को कोच से सुरक्षित बाहर निकाला। कोच में मौजूद सभी 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक जंगल के बीच खड़ी रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तकनीकी खराबी की आशंका

प्रारंभिक जांच में AC पैनल में तकनीकी खराबी के कारण धुआं और चिंगारी निकलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना की वास्तविक वजह विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

समय रहते यात्रियों द्वारा चेन खींचकर ट्रेन रोकने और रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow