फील्ड ऑफिसर की हत्या के विरोध में सेल्स ऑफिसरों ने किया काम बंद

Oct 7, 2026 - 23:12
 0  9
फील्ड ऑफिसर की हत्या के विरोध में सेल्स ऑफिसरों ने किया काम बंद

बैतूल।

 महाराष्ट्र में ड्यूटी के दौरान इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर की हत्या के विरोध में इटारसी टर्मिनल से जुड़े सेल्स ऑफिसरों ने मंगलवार को एक दिवसीय काम बंद रखा। इसका असर बैतूल जिले के पेट्रोल पंपों पर भी पड़ा।

सेल्स ऑफिसरों के उपलब्ध नहीं रहने से एफडी-32, ऑटोमेशन, ऑर्डर लगाने और पंप ड्राई होने जैसी समस्याओं के निराकरण में डीलरों को परेशानी हुई। कई पेट्रोल पंप संचालकों को समस्याओं के समाधान के लिए इंतजार करना पड़ा।

यूनियन ने बताया कि साथी अधिकारी की हत्या के विरोध और एकजुटता जताने के लिए मंगलवार को काम बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow