शहडोल में रेत का काला कारोबार बना काल! ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

Oct 18, 2026 - 18:12
 0  80
शहडोल में रेत का काला कारोबार बना काल! ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट--- आकाश नामदेव 

*नेता के रिश्तेदार पर अवैध खनन कराने का आरोप, पहले ही जा चुकी है पटवारी और ASI की जान*

शहडोल/जयसिंहनगर।

शहडोल जिले में रेत माफिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले अवैध रेत रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह और ASI महेंद्र गोले की जान गई, फिर ब्यौहारी में नायब तहसीलदार की गाड़ी को ट्रैक्टर से टक्कर मारी गई और अब जयसिंहनगर में रेत के ट्रैक्टर हादसे में एक और युवक की जान चली गई।

*हादसा कैसे हुआ ?*

रविवार सुबह जयसिंहनगर के कौआसराई में सोनू ढाबा के पास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर गड्ढे में जा गिरा।

हादसे में वार्ड-9 निवासी 24 वर्षीय युवक *आकाश उर्फ दुर्गा बैगा* ट्रैक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है युवक रेत लेने जा रहा था।

*परिजनों का सनसनीखेज आरोप -*

मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों ने सीधा आरोप लगाया है कि जिले के एक बड़े *भाजपा नेता के दामाद* द्वारा सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कराया जा रहा है और मृतक उसी के यहां काम करता था। अवैध रेत परिवहन के दौरान ही यह हादसा हुआ।

*पुलिस बोली- जांच जारी -*

जयसिंहनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेकिन सवाल यही है कि शहडोल में आखिर कब रुकेगा रेत का ये जानलेवा खेल ?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow