जेल बिल्डिंग के सामने दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

Oct 29, 2026 - 20:49
 0  12
जेल बिल्डिंग के सामने दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, शिक्षक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट-- आकाश नामदेव 

एसडीओपी की गाड़ी ने मारी टक्कर, खुद दूसरी गाड़ी में बैठकर निकले साहब

*अनूपपुर।*

 जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। *जेल बिल्डिंग के सामने बेरी बांध तिराहा* पर दोपहर करीब 2:30 बजे दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के *रामपुर बघेलान के एसडीओपी मनोज दीक्षित* राजेन्द्रग्राम न्यायालय में पेशी के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय बेरी बांध तिराहे के पास उनकी तेज रफ्तार वाहन ने शिक्षक संतलाल की कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक संतलाल के सीने में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

*साहब तो निकल गए, शिक्षक तड़पता रहा -*

हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि *एसडीओपी मनोज दीक्षित खुद दूसरी गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए* और घायल शिक्षक वहीं घायल अवस्था में पड़ा रहा। लोगों में इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है।

फिलहाल घायल शिक्षक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow