अनोखी प्रतिमा : मैया की गोद में बैठे कार्तिकेय, दर्शन को उमड़ रहे भक्त
आमला, बैतूल
शारदीय नवरात्र में पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा है। गली-मोहल्ले में एक सैकड़ा से ज्यादा सार्वजनिक पंडालों में मैया विराजी हैं तो आधा सैकड़ा घरों में भी देवी जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अष्टमी पर हर पंडाल में हवन और महाआरती से माहौल भक्तिमय हो गया
इसी बीच बस स्टैंड, वार्ड 9 में एक प्रतिमा ने सबका ध्यान खींच लिया है। पूर्व पार्षद रमेश प्रजापति के घर विराजी मां जगदंबा की गोद में नन्हे भगवान कार्तिकेय बैठे हैं। ममता और वात्सल्य से भरी ये अनोखी प्रतिमा देखते ही बनती है।
"ऐसी प्रतिमा आम तौर पर देखने को नहीं मिलती, जहां मां दुर्गा अपने पुत्र कार्तिकेय को गोद में लिए हों।"स्थानीय भक्तों का कहना है।
यहां रोज सुबह-शाम मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा और फिर महाआरती होती है, जिसमें मोहल्ले भर के लोग जुटते हैं। नगर के जनप्रतिनिधि भी लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। परिवार ने बताया कि दशहरे पर मां की विदाई धूमधाम से की जाएगी।
What's Your Reaction?