भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडरग्राउंड चैंबर और फ्रिज की बास्केट से मिली शराब

Aug 12, 2026 - 11:35
 0  9
भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडरग्राउंड चैंबर और फ्रिज की बास्केट से मिली शराब
भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंडरग्राउंड चैंबर और फ्रिज की बास्केट से मिली शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर करीब 55 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। टीम ने भीम नगर, कटारा हिल्स, लहरपुरा और झगरिया क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान शराब छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अंडरग्राउंड चैंबर और फ्रिज की बास्केट का भी पता चला।

अलग-अलग ठिकानों से शराब बरामद

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 2 पेटी प्लेन शराब, 1 पेटी मसाला शराब, 2 पेटी बीयर, 1 पेटी केन बीयर सहित विदेशी शराब के 5 पाव बरामद किए गए। विभाग की टीम ने अवैध शराब के भंडारण और बिक्री को लेकर संबंधित ठिकानों पर जांच की।

तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने रानी बाई, नितेश त्यागी और बबलू डोंगरे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग द्वारा भोपाल में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। विभाग की टीम संदिग्ध स्थानों पर निगरानी और दबिश की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow