कचरे के ढेर में लावारिस मिला नवजात, जमुना कॉलोनी में मचा हड़कंप
रिपोर्ट--- आकाश नामदेव
अनूपपुर।
एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र की जमुना कॉलोनी स्थित कोऑपरेटिव बाजार में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर मजूमदार क्लिनिक के सामने कचरे के ढेर में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि नवजात मृत अवस्था में था।
स्थानीय लोगों ने घटना की गंभीरता से जांच कर नवजात को कचरे में छोड़ने वाले व्यक्ति अथवा घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान किए जाने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
मामले की वास्तविक स्थिति और नवजात को कचरे में किस परिस्थिति में छोड़ा गया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
What's Your Reaction?