जिला अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र रावत का सम्मान, शपथ ग्रहण समारोह में दी शुभकामनाएं
भोपाल।
जिला अभिभाषक संघ भोपाल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र रावत के शपथ ग्रहण समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं अधिवक्ता समुदाय से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में बजरंग हम्माल श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू उत्सव समिति (रजि. 63) भोपाल के महामंत्री बालिस्ता रावत तथा संस्कृति बचाओ मंच के संस्थापक एवं श्री हिन्दू उत्सव समिति (रजि. 63) भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने देवेंद्र रावत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिला अभिभाषक संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर भोजपुरी भाषा विकास मंच के प्रदेश प्रवक्ता छोटेलाल गिरी, समाजसेवी रामस्वरूप राजपूत, अधिवक्ता के.पी. पाठक, राकेश श्रीवास्तव, अनिल गिरी, पूर्णिमा उपाध्याय, द्वारका प्रसाद उपाध्याय, आर.के. पांडे, देवेंद्र सिंह चौहान, बच्चन आचार्य, हेमंत शर्मा, निलेश राजपूत, ऋषभ विश्वकर्मा एवं बब्लू श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अधिवक्ता संघ की गरिमा और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
What's Your Reaction?