मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के 1000 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Oct 8, 2026 - 15:07
 0  70
मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के 1000 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

200 पद SAF और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए, पुरुष अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के 1000 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026 की नियमपुस्तिका जारी कर दी है। भर्ती में 200 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) और 800 पद जिला पुलिस बल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

लिखित परीक्षा के साथ होगा ट्रेड टेस्ट

आरक्षक (चालक) पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के अलावा शारीरिक दक्षता परीक्षा और अनिवार्य ट्रेड टेस्ट से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों के पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है। चयन प्रक्रिया का उद्देश्य ऐसे अभ्यर्थियों का चयन करना है, जो वाहन संचालन के साथ शारीरिक और कार्यात्मक रूप से भी पुलिस सेवा के लिए सक्षम हों।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अहम भूमिका

पुलिस विभाग में वाहन और चालक की भूमिका केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने तक सीमित नहीं है। आपातकालीन परिस्थितियों में घटनास्थल तक पुलिस टीम की त्वरित पहुंच, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, गश्त, दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों में तत्काल कार्रवाई के लिए चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मजबूत होगी पुलिस की मैदानी पहुंच

1000 आरक्षक (चालक) की भर्ती से जिला पुलिस बल और विशेष सशस्त्र बल की मैदानी क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे पुलिस बल की गतिशीलता बढ़ेगी और जरूरत के समय पुलिस संसाधनों की तेजी से तैनाती संभव हो सकेगी।

भर्ती नियमों में अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पुलिस इकाइयों और कैडर के विकल्प का भी प्रावधान किया गया है। इससे पुलिस विभाग की आवश्यकता के अनुसार चयनित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

आधिकारिक वेबसाइट से कर सकेंगे आवेदन

आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा-2026 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा की नियमपुस्तिका में दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस, शारीरिक मापदंड और अन्य आवश्यक शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow