सेवा संकल्प अभियान: भोपाल संभाग में होंगे कई कार्यक्रम, संभागायुक्त ने दिए निर्देश
भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर 17 सितंबर से भोपाल संभाग के सभी जिलों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न सामाजिक और जनसेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को गरिमामय कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में संभागायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
पीएम स्वनिधि योजना: पथ विक्रेताओं को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ विशेष ड्राइव चलाएं। सितंबर तक 70% और दिसंबर तक 100% लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
पेयजल एवं स्वास्थ्य: जल निकायों की नियमित सफाई, गुणवत्ता जांच और पेयजल संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए नगरीय निकाय व स्वास्थ्य विभाग को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया।
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण: 17 सितंबर को निकायों द्वारा रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही 'अमृत हरित अभियान' के तहत पौधरोपण कर 'Meri Life Portal' पर जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विकास कार्य एवं जनसमस्याएं: पार्कों, आंगनबाड़ियों व शौचालयों के निर्माण कार्य समय पर पूरे करने तथा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का त्वरित संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?