गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

Jul 5, 2026 - 19:21
 0  14
गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

भोपाल। 

गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर रविवार को संत समाज सुरक्षा समिति ने मुख्यमंत्री आवास के समीप पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आंदोलन का नेतृत्व आर्यव्रत षट्दर्शन संत समिति के प्रमुख संत श्री श्री देव मुरारी बापू ने किया।

प्रदर्शन के दौरान संत समाज के प्रतिनिधियों ने गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह मांग सनातन आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई है।

इस आंदोलन को जनता कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया। पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता सुनील खरे, एडवोकेट वीरेंद्र, अमित गोगलिया, शुभम खरे सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow