शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म का मामला दर्ज

student rapes teacher on pretext of marriage, rapes teacher on pretext of marriage, raped on pretext of marriage, sex on false promise of marriage rape or not, false promises of marriage case, rape for promise to marriage, pretext of marriage, supreme court judgment on false rape cases, false promise of marriage, false promise of marriage ipc, false promise of marriage judgement, false promise of marriage punishment india, how to prove false promise of marriage, protest on jodhpur rape case, marriage pretext

Jun 29, 2026 - 17:30
 0  12

भोपाल 

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय महिला आरक्षक की वर्ष 2018 में ट्यूशन के दौरान आरोपी सुमित रिछारिया से पहचान हुई थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर महिला से शारीरिक संबंध बनाए और करीब आठ वर्षों तक अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उससे संपर्क भी खत्म कर दिया। इसके बाद महिला ने मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow