37 लीटर महुआ शराब और 255 किलो लाहन बरामद, 6 पर केस
अवैध शराब पर शहडोल आबकारी की बड़ी कार्यवाही
शहडोल।
आखिरकार शहडोल का पुलिस विभाग एक्शन में आया, और शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अवैध शराब के कारोबार की तस्वीर सामने ला दी। 255 किलो महुआ लाहन और 37 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, जबकि 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
जिले की बुढार पुलिस बुढार थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और हाथ भट्ठी शराब बरामद हुई, कुल 255 किलो लाहन और 37 लीटर शराब जब्त कर 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई,अब सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि निगरानी का है। क्या यह कारोबार अचानक शुरू हुआ, या फिर लंबे समय से चल रहा था, अगर विभाग को भनक पहले थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
What's Your Reaction?