जयसिंहनगर में 735 किलो गांजा पकड़ा, कीमत 1.13 करोड़, UP और झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

Oct 13, 2026 - 21:31
 0  20
जयसिंहनगर में 735 किलो गांजा पकड़ा, कीमत 1.13 करोड़, UP और झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
जयसिंहनगर में 735 किलो गांजा पकड़ा, कीमत 1.13 करोड़, UP और झारखंड के दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट------ आकाश नामदेव 

*शहडोल।* पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जयसिंहनगर थाना पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से *735 किलो 440 ग्राम गांजा* बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूके की कुल कीमत *1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये* आंकी गई है।

*नवरात्रि में रात्रि गश्त के दौरान पकड़ी खेप*

यह कार्रवाई 13 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि पर्व के दौरान हुई। जयसिंहनगर पुलिस रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग पर थी, तभी एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक के अंदर *18 बोरियों और 81 पैकेटों* में छिपाकर रखा गया 735 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

*कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?*

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक *राहुल विश्वकर्मा (36 वर्ष), निवासी जमीनवारी, थाना निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)* और खलासी *नारायण मंडल पिता गोनदो महतो (50 वर्ष), निवासी ग्राम अलगडीहा, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह (झारखंड)* को गिरफ्तार किया है।

*1.13 करोड़ का हिसाब*

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत *73 लाख 50 हजार रुपये*, तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत *40 लाख रुपये* और आरोपियों से जब्त *3 मोबाइल फोन की कीमत 5 हजार रुपये* है। कुल 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध जयसिंहनगर थाने में *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस खेप के स्रोत और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

यह पूरी कार्रवाई एसडीओपी ब्यौहारी अखिलेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय बैगा, सउनि प्रमोद कुमार, सुरेश सिंह, आदित्य शुक्ला, रुस्तम सिंह, ऋषिकांत मिश्रा, नीरज शुक्ला, धीरशाह बैगा, खुशबू लोधी एवं साइबर सेल शहडोल टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow