भोपाल: एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की मौत

Sep 28, 2026 - 14:28
 0  25
भोपाल: एमपी नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की मौत

सड़क किनारे लगे पोल में उतरा था करंट, पत्नी भी आई चपेट में; ट्रैफिक पुलिस ने CPR देकर बचाने का किया प्रयास

भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर इलाके में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह अपने परिवार के साथ एक निजी मॉल में शॉपिंग करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय दिव्यऋषि तिवारी ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को पकड़ लिया। पोल में करंट उतरने के कारण उन्हें जोरदार झटका लगा। इस दौरान उनकी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने तत्काल मदद करते हुए दिव्यऋषि तिवारी को CPR देने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए AIIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खुले तार को लेकर उठे सवाल

घटना के बाद सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और खुले तार को लेकर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे लापरवाही का मामला बताया है। हादसे के बाद पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow