उज्जैन मस्जिद मामले में विधायक आरिफ मसूद का बयान, बोले- माहौल खराब करने की कोशिश न हो
उज्जैन। उज्जैन में मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने बयान जारी किया है। उन्होंने पुलिस द्वारा कथित तौर पर केन चार्ज किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी।
आरिफ मसूद ने कहा कि मामले को लेकर जबरदस्ती भ्रम फैलाया जा रहा है और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी मस्जिद को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
विधायक ने मुख्यमंत्री से भी मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि उज्जैन मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
मसूद ने मुस्लिम समाज से भी संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग शांति और धैर्य बनाए रखें तथा जब तक शहर कमेटी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जाता, तब तक संयम से काम लें।
What's Your Reaction?