जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुनीं 183 फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

Aug 4, 2026 - 21:42
 0  9
जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सुनीं 183 फरियादियों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

भोपाल।

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कुल 183 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हुए निराकरण कराया।

जनसुनवाई में एडीएम सुमित पांडेय, एडीएम पीसी शाक्य सहित जिले के सभी एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हर फरियादी की समस्या सुनी

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर समयसीमा में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के अधिकारी प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करें और समयसीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान में लापरवाही या उदासीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता

जनसुनवाई के माध्यम से जिला प्रशासन ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों की लगातार निगरानी की जाए और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow