रायसेन में महा संपर्क अभियान के तहत उपभोक्ता सेवा शिविर, 64 शिकायतों का मौके पर निराकरण

Aug 14, 2026 - 22:21
 0  10
रायसेन में महा संपर्क अभियान के तहत उपभोक्ता सेवा शिविर, 64 शिकायतों का मौके पर निराकरण
रायसेन में महा संपर्क अभियान के तहत उपभोक्ता सेवा शिविर, 64 शिकायतों का मौके पर निराकरण

पत्रकार-  उमाशंकर श्रीवास्तव

रायसेन

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की ओर से रायसेन शहर जोन में ‘महा संपर्क अभियान’ के तहत उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।

शिविर का निरीक्षण प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग और मुख्य महाप्रबंधक भोपाल बृजभान सिंह परिहार ने किया। अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

78 आवेदन मिले, स्मार्ट मीटर और बिल संबंधी शिकायतें सबसे ज्यादा

शिविर में करीब 200 से 300 उपभोक्ता पहुंचे। कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें स्मार्ट मीटर और अधिक बिल से संबंधित 29, विद्युत आपूर्ति से संबंधित 18, नए बिजली कनेक्शन के 12 तथा अन्य शिकायतों के 19 आवेदन शामिल रहे।

स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच कर मौके पर ही समाधान किया गया। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नए कनेक्शन के लिए प्राप्त 12 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

उपभोक्ताओं ने की पहल की सराहना

शिविर में अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मौके पर शिकायतों का निराकरण होने से उपभोक्ताओं ने राहत जताई और विद्युत वितरण कंपनी की इस पहल की सराहना की।

इस दौरान रायसेन वृत्त के अधीक्षण यंत्री अंकुर सेठ, उप महाप्रबंधक रायसेन संभाग नीरज कुमार चौरसिया, उप महाप्रबंधक पवन सिंह, सहायक प्रबंधक प्रांजल शर्मा सहित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow