नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद रखने का मुस्लिम व्यापारियों ने लिया निर्णय
शनिवार को विधायक मुकेश टंडन के कार्यालय पहुंचे मीट मार्केट के व्यापारी, धार्मिक आस्था के सम्मान के साथ भाईचारा बनाए रखने का संदेश
विदिशा। नवरात्रि पर्व के दौरान धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विदिशा के मीट मार्केट के मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। शनिवार को मीट मार्केट के व्यापारी विधायक मुकेश टंडन के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक की मौजूदगी में नवरात्रि के दौरान दुकानें नहीं खोलने का ऐलान किया।
व्यापारियों ने कहा कि हिंदू धर्म की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। त्योहारों के दौरान सभी समाजों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारा, सद्भाव और शांति बनाए रखना चाहिए।
What's Your Reaction?