नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग*

Oct 7, 2026 - 20:53
 0  11
नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की मांग*

भगवती मानव कल्याण संगठन ने रैली निकाल सौंपा ज्ञापन* 

उमरिया। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उमरिया द्वारा नशीले पदार्थों और सेवन के विरोध में शहर के मुख्य मार्गो से रैली निकाली।रैली में शामिल संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने जमकर नशा विरोधी नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। ज्ञात हो कि कलेक्ट्रेट में संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपकर ज्ञापन में उल्लेख मांगों का विधिवत वाचन किया। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि जिले में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री से युवाओं और विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नशे के कारण अपराध, सड़क दुर्घटनाओं तथा पारिवारिक और सामाजिक समस्याओं में निरंतर वृद्धि हो रही है।

संगठन ने मांग की है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाए इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों तथा छात्रावासों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य संचालकों एवं तस्करी नेटवर्क की जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।ज्ञापन में युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए नशा विरोधी जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं शिविर आयोजित करने तथा नशे के आदी लोगों के उपचार एवं पुनर्वास के लिए संचालित नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की मांग की गई। साथ ही नशे से संबंधित शिकायत करने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखते हुए शिकायतों की प्रभावी जांच किए जाने पर जोर दिया गया।संगठन ने आरोप लगाया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री कराई जा रही है और बिना नंबर के वाहनों से गांव-गांव शराब पहुंचाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ज्ञापन में हाल ही में सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से लोगों की मौत की घटना का उल्लेख करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उमरिया जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए संगठन ने प्रशासन से मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर जिले को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपील की। इस अवसर पर भारी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow