सड़क पर खड़े खराब ट्रक में घुसी बाइक

Oct 7, 2026 - 20:57
 0  29
सड़क पर खड़े खराब ट्रक में घुसी बाइक
सड़क पर खड़े खराब ट्रक में घुसी बाइक

22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

घर से 2 KM पहले हुआ हादसा

अनूपपुर।

जिले के चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक काम से घर लौट रहा था और घर से महज 2 किलोमीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया।

ये है घटना

घटना विवेकनगर मुख्य मार्ग, चचाई बंद माइंस के पास की है। बुधवार सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच विवेकनगर निवासी विवेक राज क्षत्रिय पिता स्व. जीत राज क्षत्रिय (उम्र 22 वर्ष) अपनी बाइक से अमलाई की ओर से अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान सड़क किनारे पहले से ही दुर्घटनाग्रस्त होकर खराब हालत में खड़े एक ट्रक के पीछे उसकी बाइक सीधे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक सहित ट्रक में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक कई दिनों से खराब होकर सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के खड़ा था। आशंका है कि सामने से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में या खुद की तेज रफ्तार के कारण युवक ने नियंत्रण खो दिया।

*अस्पताल में तोड़ा दम:*

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से घायल को सुबह 6:16 बजे जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सुबह 7:45 बजे उसकी मौत हो गई।

*बहन के इंतजार में मर्चुरी में शव:*

अस्पताल पुलिस सहायता केंद्र ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सूचना दी। पीएम के बाद भी शव मर्चुरी में ही रखा है।

बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का निधन 5 साल पहले हो चुका है। घर में 17 साल का छोटा भाई है जो समझदार नहीं है। मृतक घर में बड़ी बहन के बाद दूसरे नंबर पर था और किसी कंपनी में काम करता था। बड़ी बहन इटारसी में रहती है, उसके आने के बाद ही शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सड़क पर लावारिस खड़े ट्रक के मालिक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow