बिना ओर अधूरे काम के निकाले 94 लाख
ठंडे बस्ते में चोलना के पूर्व सचिव की शिकायत
भ्रष्टाचार के प्रमाण ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है
अनूपपुर ।
बीते 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम चोलना के पूर्व सचिव रमाकांत तिवारी
वर्तमान सचिव टकहुली, एवं सरपंच ग्राम पंचायत चोलना ग्राम पंचायत चोलना के खाता से दिनांक 13.05.2026 से 28.07.2025 तक 94,18,664 /- (चौरानवे लाख अठारह हजार छः सौ चौसठ रू.) बिना काम किये व अधूरे कार्यों का दिनांक 15.06.2026 को स्थानांतरण होने के बाद भी 28.07.2026 तक अवैध रूप से संपूर्ण राशि निकासी निकाल ली गई है जिसकी शिकायत कर जांच की मांग की गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।
शिकायत कर्ता अधिवक्ता गणेश राठौर ने बताया कि रमाकांत तिवारी जो ग्राम पंचायत चोलना में सचिव पद पर पदस्थ थे जिनका स्थानांतरण 15.06.2026 'को ग्राम पंचायत टकहुली में हो गया है। उसी दिनांक एवं आदेश से भारमुक्त भी हो गया है। किन्तु उनके द्वारा स्थानातंरण होने के बावजूद 28.07.2026 तक, अवैध व नियम विपरीत ग्राम पंचायत चोलना खाता से राशि आहरण की गई है जबकि 09.07.2026 को छक्केलाल राठौर सचिव ग्राम पंचायत लपटा को अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत चोलना सौप दिया गया था अर्थात स्थानांतरण के बावजूद भी राशि का आहरण किया गया है ।
कई बिलो का पता ही नहीं
ग्राम पंचायत में हुए भुगतान का पंचायत दर्पण/ ई-पंचायत दर्पण में अपलोड कई बिलों में कार्य का नाम लेख नही है, कई बिलो में हस्ताक्षर नही है। ग्राम पंचायत में मौके पर कई कार्य अभी तक चालू नही हुआ है, कई कार्य अधूरा है, व कई कार्य निर्माणाधीन है, किन्तु बिना इंजीनियर के मूल्यांकन के संपूर्ण राशि सचिव व सरपंच द्वारा आहरण कर लिया गया है जो नियम विपरीत व गैर काननी और अपराध के श्रेणी में है।
15वां वित्त की राशि बिना काम के पैसा निकाला
ग्राम पंचायत चोलना के खाता से दिनांक 13.06.26 को निकासी की गई 15वां वित्त टाईड एवं अनटाईड राशि का कोई काम ही नही कराया गया है। उक्त मद की राशि ई पंचायत वेव से दिनांक 28.07.26
4.को 28,17,425/- (अट्ठाईस लाख सत्रह हजार चार सौ पच्चीस रू.) एक ही दिन आहरण किया गया है।
कानूनी कार्यवाही की मांग
ग्राम पंचायत सचिव व सरपंच द्वारा 13.05.26 से 28.07.2026 तक कुल 94,18,664/- (चौरानवे लाख अठारह हजार छः सौ चौसठ रू.) राशि का जो आहरण किया गया है उन कामो का मौके से एवं दस्तावेजों के आधार पर विधिवत जांच कराकर उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है।
दबाव में देना पड़ा सचिव को प्रभार
सचिन रमाकांत तिवारी लंबे समय से जंतर पंचायत चलना के अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य करते रहे उनके कार्यकाल में कई काम ग्राम पंचायत हुए हैं जिसमें भ्रष्टाचार के प्रमाण स्वयं ही दिखाई दे जाएंगे इसीलिए स्थानांतरण के बाद भी वह यहां से जाना नहीं चाह रहे थे बार-बार कहने के बाद भी अतिरिक्त सचिव छक्के लाल को प्रभार नहीं दे रहे थे खबर प्रकासन के बाद जनपद के सीईओ और एपीओ के कहने पर रमाकांत तिवारी ने दस्तावेज की प्रभार अतिरिक्त सचिव छक्के लाल को कुछ दिनों पहले ही दिए है।
जैतहरी जनपद सीईओ भी ठंडे
अगस्त के महीने में हुई शिकायत पर एक महीना से ऊपर समय बीत चुका है मामले में जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत जैतहरी के सीईओ को जांच लिखी थी बीमार होने की वजह से उपलब्ध नहीं हो पाए थे लगभग 10 दिनों से वह खुद यहां मौजूद हैं फिर भी मामले में रत्ती भर भी जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। इसे यही प्रतीत हो रहा है कि प्रभार देकर बस मामले को ठंडा करना चाहते हैं भ्रष्टाचार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होगी।
इनका कहना है
1 महीने से ज्यादा समय शिकायत दिए हो गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रशासन रवैया अच्छा नहीं है।
अधिवक्ता गणेश सिंह
शिकायतकर्ता
***************
चोलाना के पूर्व सचिव रमाकांत तिवारी के विरुद्ध हुई शिकायत पर जांच सीईओ जैतहरी को दी गई है हालांकि वह बीमार थे मैं निर्देशित करती हूं जल्द जांच की जाएगी जांच प्रतिवेदन के बाद दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आर्चना कुमारी
सीईओ,जिला पंचायत,अनूपपुर
************
सचिव रमाकांत तिवारी से उनका पक्ष जानने के लिए सम्पर्क करना चाहा तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।
What's Your Reaction?