विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणजनों और छात्र छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

Jul 10, 2026 - 18:32
Oct 13, 2026 - 20:48
 0  34
विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणजनों और छात्र छात्राओं को दी कानूनी जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणजनों और छात्र छात्राओं को दी कानूनी जानकारी
विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणजनों और छात्र छात्राओं को दी कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल की पहल, 

 मौलिक अधिकार के साथ साइबर और पास्को एक्ट के प्रति किया जागरूक

हमें निडर और आत्म विश्वास के साथ अपने लक्ष्य कीऔर आगे बढ़ना चाहिए -न्यायाधीश

भोपाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल द्वारा आज दिनांक 13अक्टूम्बर 2026 को गौतम नगर स्थित 

संदीपनी विद्यालय निशातपुरा ,ग्राम पंचायत ईट खेड़ी और हाइसेकंड्री स्कूल ईट खेड़ी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को कानूनी जानकारी प्रदान की गई ।इस अवसर पर 

मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री सुनीत अग्रवाल,

जिला विधिक सहायता अधिकारी मोहम्मद जिलानी एवं 

कादम्बिनी शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा (पीएलवी), जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट,सरपंच हरिसिंह सैनी संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य आर, सी जेन, हेडमास्टर लक्ष्मी गौर,संजय तोमर प्रिंसिपल,सचिव अंतिम साहू, एडवोकेट तेज सिंह उपस्थित थे।

इस अवसर पर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल के न्यायाधीश एवं सचिव श्री सुनीत अग्रवाल ने ग्रामीण जनों एवं छात्राओं को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कानूनी प्रावधानों, महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों तथा जरूरत पड़ने पर विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बताया कि हमें अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए निडर और आत्म विश्वास से आगे बढ़ना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

न्यायाधीश ने छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने तथा किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों मोहम्मद जिलानी ने साइबर और मोटर व्हीकल एक्ट की विस्तार से जानकारी दी।

इस प्रकार के विधिक जागरूकता कार्यक्रम समाज में कानून के प्रति समझ विकसित करने तथा महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर पीएलवी श्री दिनेश शर्मा ने महिलाओं, बच्चों के लिए हेल्प लाइन नम्बर बताए साइबर फ्राड की शिकायत 1930, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नम्बर 15100, पुलिस हेल्प लाइन या अन्य आवश्यक शिकायत हेतु 112 नम्बर डायल कर समस्या बता सकते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन ओर छात्राएं उपस्थित थी।

न्यायाधीश महोदय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया सम्मानित

संदीपनी विद्यालय के शिक्षक जिन्होंने अध्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए ऐसे शिक्षकों न्यायाधीश सुनीत अग्रवाल ने सम्मानित किया जिसमें कांति जेन,किरण बुधवानी,ग्रामसेवक उपाध्याय,रश्मि सिंह चौहान,मांडवी जायसवाल,विकास बुधकर,राकेश श्रीवास्तव और भूपेंद्र सिंह शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow