देवी धाम मैहर में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, सिर पर लोहे के बांट से वार; गंभीर हालत में सतना रेफर

Jul 28, 2026 - 23:19
 0  10
देवी धाम मैहर में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, सिर पर लोहे के बांट से वार; गंभीर हालत में सतना रेफर

मैहर।

धार्मिक नगरी मैहर में एक फल विक्रेता पर कथित तौर पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने विवाद के दौरान फल विक्रेता के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर पर लोहे के बांट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 13 निवासी सकील खान पुत्र वकील खान मैहर रोपवे के पास केले का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी शिवम सोनी अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और फल लेने को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने सकील खान के साथ मारपीट शुरू कर दी।

सिर पर लोहे के बांट से किया हमला

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसके सिर पर लोहे के बांट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायल सकील खान ने मैहर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 0721/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

व्यापारियों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र के ठेला-रेहड़ी संचालकों और स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी का माहौल है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि बाजार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस का बयान

मैहर पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow