बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक, भोपाल में तीन दिवसीय प्रदर्शन और जुलूस
भोपाल।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF एवं INBOC) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देशभर के लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश में भी बैंक कर्मचारी और अधिकारी इस आंदोलन में पूर्ण एकजुटता के साथ भाग लेंगे।
हड़ताल के प्रमुख मुद्दे:
· वादा निभाओ – पाँच दिवसीय बैंक सप्ताह लागू करो।
· बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के शेष लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए।
इन मांगों को लेकर बैंक संगठनों द्वारा हड़ताल से पूर्व ट्विटर अभियान, बैज प्रदर्शन, प्रदर्शन एवं विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा चुके हैं।
भोपाल में मुख्य कार्यक्रम:
28 सितंबर 2026 (सोमवार): हड़ताल के पहले दिन सभी हड़ताली साथी प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंजाब नेशनल बैंक, इंदिरा प्रेस कॉम्प्लेक्स शाखा, प्रेस कॉम्प्लेक्स, होशंगाबाद रोड, भोपाल के सामने प्रदर्शन, सभा एवं जुलूस का आयोजन करेंगे। जुलूस पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से प्रारंभ होकर प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित दैनिक भास्कर, नवदुनिया, नवभारत प्रेस से होता हुआ वापस पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के सामने आकर सभा में परिवर्तित हो जाएगा।
29 सितंबर 2026 (मंगलवार): दूसरे दिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक माता मंदिर के पास, प्लेटिनम प्लाजा - अटल पथ (माता मंदिर के पास) भोपाल स्थित चौराहे पर प्रदर्शन, सभा एवं रैली/जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जुलूस प्लेटिनम प्लाजा से प्रारंभ होकर अटल पथ होता हुआ जवाहर चौक के पास यू-टर्न लेकर पुनः अटल पथ से वापस आकर प्लेटिनम प्लाजा चौराहे के सामने आकर सभा में परिवर्तित हो जाएगा।
30 सितंबर 2026 (बुधवार): तीसरे दिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक लिंक रोड क्रमांक एक पर बोर्ड ऑफिस चौराहा से नानके पेट्रोल पंप, न्यू मार्केट तक ह्यूमन चेन का आयोजन किया जाएगा।
रैली में विभिन्न संगठनों के बैनर, झंडे, प्लेकार्ड एवं अन्य डिस्प्ले सामग्री के साथ बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी अनुशासित एवं संगठित रूप से भाग लेंगे। यह आंदोलन केवल बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि बैंकिंग व्यवस्था, कर्मचारियों के कार्य-जीवन संतुलन तथा बैंकिंग सेवाओं से जुड़े व्यापक जनहित के विषयों को भी सामने लाता है।
What's Your Reaction?