दतिया उपचुनाव के बाद नाराजगी की खबरों पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- सोशल मीडिया की खबरें भ्रामक और असत्य

Aug 5, 2026 - 15:15
 0  29
दतिया उपचुनाव के बाद नाराजगी की खबरों पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- सोशल मीडिया की खबरें भ्रामक और असत्य

भोपाल। दतिया उपचुनाव के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के बीच कथित नाराजगी की खबरों को लेकर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आशुतोष तिवारी उनके अनुज हैं और दोनों के बीच कभी कोई कटुता नहीं रही। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पिछले 25 वर्षों से पारिवारिक रिश्ता है और यह रिश्ता आगे भी इसी तरह कायम रहेगा।

आशुतोष तिवारी से हुई आत्मीय मुलाकात

पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि आज भी आशुतोष तिवारी से उनकी पहले जैसी आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।

उन्होंने आशुतोष तिवारी को कर्मठ, समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता बताते हुए उनके प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त किया।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं से की अपील

नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें, जिससे भाजपा, संगठन या आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन की मजबूती सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बोले- राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन परिवार, संस्कार और रिश्ते हमेशा स्थायी रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की।

नरोत्तम मिश्रा के इस बयान के बाद दतिया उपचुनाव के बाद उनके और आशुतोष तिवारी के बीच कथित नाराजगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow