पाली में रेत माफिया का कहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 घायल; 3 की हालत गंभीर, जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों?

Oct 13, 2026 - 22:41
 0  11
पाली में रेत माफिया का कहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 घायल; 3 की हालत गंभीर, जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों?
पाली में रेत माफिया का कहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 घायल; 3 की हालत गंभीर, जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों?

बिरसिंहपुर पाली। 

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में कथित अवैध रेत कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रेत परिवहन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर क्षेत्र में ग्राम पंचायत गोयरा परसौरा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी निभा कौन रहा है।

घायलों में रामोतिया पति बाबूलाल बैगा, उर्मिला पति रघुनाथ बैगा, आशा पिता भगवानदास, रंजीत कोल पिता डोमारी कोल, मोनू कोल और ट्रैक्टर चालक संजीत कोल शामिल हैं।

दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के नाम पर क्या हो रहा है।

स्थानीय स्तर पर आरोप हैं कि क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों से रेत का परिवहन किया जा रहा है और रेत को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। यदि ये गतिविधियां लगातार चल रही हैं, तो सवाल पुलिस, खनिज विभाग और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर उठना लाजिमी है। आखिर ऐसे वाहनों की जांच क्यों नहीं हो रही? अवैध उत्खनन की शिकायतों पर कार्रवाई की स्थिति क्या है।

हादसे ने खोली निगरानी व्यवस्था की पोल।

रेत के अवैध कारोबार पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसे हादसों का खतरा बना रहेगा। अब संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट करना चाहिए कि क्षेत्र में रेत उत्खनन और परिवहन की कितनी जांच की गई, कितने वाहन पकड़े गए और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर क्या कार्रवाई हुई।

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और रेत परिवहन की वैधता की आधिकारिक पुष्टि आवश्यक है। प्रशासन को दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए घायलों के उपचार और कथित अवैध कारोबार में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

सबसे बड़ा सवाल—रेत के इस कथित कारोबार पर रोक लगाने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है, वे कब कार्रवाई करेंगे? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow