भोपाल के पेट्रोल पंपों पर अब एसडीएम की सीधी रेड, 7 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट! मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Jul 27, 2026 - 17:49
 0  26
भोपाल के पेट्रोल पंपों पर अब एसडीएम की सीधी रेड, 7 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट! मिलावटखोरों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

कलेक्टर कार्यालय का बड़ा चाबुक! गोविंदपुरा से लेकर हुजूर तक हर तहसील में गठित हुई विशेष जांच टीमें; नापतौल और तेल कंपनियों के अफसर भी मैदान में उतरे

हिंदुस्तान मेल 

भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल और डीजल में मिलावट तथा घटतौली का खेल खेलने वाले पंप संचालकों के दिन अब पूरे हो चुके हैं। जिला प्रशासन ने घटतौली, मिलावट और अवैध बिक्री के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए जिले की सभी आठ तहसीलों/क्षेत्रों में उच्चस्तरीय जांच दलों का गठन कर दिया है। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा मोड़ यह है कि इस बार जांच की कमान सीधे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/एसडीएम एवं क्षेत्रीय तहसीलदारों को सौंपी गई है।

कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कड़ा फरमान आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा मोटर स्पिरिट एवं हाई स्पीड डीजल विनियमन आदेश 2005 के तहत जारी किया गया है।

7 दिनों का अल्टीमेटम: अफसरों की नींद हराम!

अपर कलेक्टर भोपाल (प्रकाश नायक) द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गठित जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल/डीजल पंपों की आकस्मिक जांच करेंगे और 7 दिवस के भीतर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट में प्रस्तुत करेंगे।

क्षेत्रवार गठित 'चौकड़ी' जांच दल 

 * गोविंदपुरा क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, अशोक सत्यार्थी (सहायक आपूर्ति अधिकारी), सफदर खान (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), क्षेत्रीय नापतौल निरीक्षक एवं ऑयल कंपनी (IOCL/BPCL/HPCL) के एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * टी.टी. नगर क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, वसुन्धरा पेन्डो (सहायक आपूर्ति अधिकारी), भावना (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * शहर (City) क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, संदीप भार्गव (सहायक आपूर्ति अधिकारी), भावना तिवारी (कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी), नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * एम.पी. नगर क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, सुनील वर्मा (सहायक आपूर्ति अधिकारी), तृणाल जाम्भोलकर, नियुक्ति उमाहिया, नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * बैरागढ़ क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, अशोक सत्यार्थी, पियूष कुमार शुक्ला, तृणाल जाम्भोलकर, नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * कोलार क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, पुष्पराज पाटिल, पियुष कुमार शुक्ला, नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * बैरसिया क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, अशोक सत्यार्थी, प्रवीण दुबे, नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

 * हुजूर क्षेत्र: SDM/तहसीलदार, कुसुम अहिरवार, प्रवीण दुबे, नियुक्ति तिवारी, नापतौल निरीक्षक एवं एरिया सेल्स ऑफिसर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow