शॉर्ट सर्किट से कच्चा मकान जलकर खाक चार लोगों की गृहस्थी राख में बदली ब्यौहारी के मऊ में हादसा

Sep 30, 2026 - 22:44
 0  15
शॉर्ट सर्किट से कच्चा मकान जलकर खाक  चार लोगों की गृहस्थी राख में बदली  ब्यौहारी के मऊ में हादसा

शहडोल/ब्यौहारी।* जिले की ब्यौहारी तहसील के *मऊ गांव में सांदीपनि विद्यालय के सामने* बुधवार की दोपहर भीषण अग्निकांड हो गया। बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घर के अंदर मौजूद चार लोग बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार पीड़ित *अरुण नट निवासी खामडांड* अपने परिवार के साथ मऊ में सांदीपनि स्कूल के सामने कच्चे मकान में रहते हैं। परिवार में अरुण नट उनकी पत्नी और उनके *दो बेटों सहित कुल चार सदस्य* हैं।

आज दोपहर लगभग *1 बजे* सभी लोग खाना खाकर घर के अंदर ही थे। तभी घर की बिजली में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली जो कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया।

अरुण नट, पत्नी और उनके बेटों ने किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, आधार कार्ड समेत जरूरी दस्तावेज और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कच्चा मकान होने से आग तेजी से फैल गई और सब कुछ खत्म हो गया।

पीड़ित अरुण नट मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल *आर्थिक सहायता, राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना* का लाभ दिया जाए। घटना की सूचना ब्यौहारी पुलिस और राजस्व विभाग को दे दी गई है। पटवारी द्वारा नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow