एम्बुलेंस नहीं मिलने पर आदिवासी महिला की मौत, खाट पर अस्पताल ले गए परिजन

Jul 6, 2026 - 16:01
 0  18
एम्बुलेंस नहीं मिलने पर आदिवासी महिला की मौत, खाट पर अस्पताल ले गए परिजन

रीवा। 

रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के नदना (डिहिया) गांव में आकाशीय बिजली गिरने से घायल एक आदिवासी महिला की समय पर इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई। बताया गया कि गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद परिजन महिला को खाट पर लिटाकर करीब दो किलोमीटर पैदल अस्पताल की ओर ले गए। हालांकि, महिला की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण यह दर्दनाक घटना हुई है। पार्टी ने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था और विकास के दावों पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow