दतिया उपचुनाव: भाजपा ने निर्वाचन आयोग को दिए अहम सुझाव, 85+ मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की मांग

Jul 6, 2026 - 21:37
 0  10
दतिया उपचुनाव: भाजपा ने निर्वाचन आयोग को दिए अहम सुझाव, 85+ मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की मांग

भोपाल, 

दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, समावेशी और मतदाता हितैषी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सोमवार को आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं लगभग 2,500 पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों की गंभीरता से समीक्षा करने की भी मांग की, जिससे पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

बैठक में भाजपा के निर्वाचन आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल ने भारत सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने वाले चुनाव पर्यवेक्षकों की जानकारी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया।

भाजपा ने उम्मीद जताई कि निर्वाचन आयोग इन सुझावों पर सकारात्मक विचार कर दतिया उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और अधिक सुगम बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow