सांदीपनि विद्यालय अमगवा के छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Oct 8, 2026 - 20:58
 0  30
सांदीपनि विद्यालय अमगवा के छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

बस में रोज झगड़ा-गाली गलौज, छात्र-छात्राएं असुरक्षित

अनूपपुर।जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय अमगवा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने बस व्यवस्था को लेकर बीते मंगलवार को कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपा है। आवेदन में दिनांक 06/10/2026 का उल्लेख है।

*क्या है पूरा मामला?*

विद्यार्थियों ने आवेदन में बताया कि हम सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने और घर वापस जाने के लिए बस से यात्रा करनी पड़ती है। वर्तमान बस व्यवस्था में हमको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बस में विद्यार्थियों के बीच आए दिन आपस में झगड़ा एवं गाली-गलौज होता रहता है, इससे बस का वातावरण अशांत रहता है तथा विद्यार्थियों को विद्यालय आते समय और छुट्टी होकर जाते समय काफी परेशानी एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ता है।

कलेक्टर से मांग:

छात्रों ने कलेक्टर से विनम्र प्रार्थना की है कि विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालय आने-जाने के लिए उचित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की कृपा करें। हम सभी विद्यार्थी आशा करते हैं कि आप हमारी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

जानकारी मिली है कि अकेले अनूपपुर पहुंचे छात्राओं से सहायक आयुक्त ट्राइबल ने सरिता नायक ने मुलाकात कर उन्हें समझाया कि अकेले नहीं आना चाहिए और उन्हें अपने ऑफिस ले जाकर बिस्कुट और चाय भी खिलाया इसके बाद प्राचार्य परिजनों को बुलाकर निजी साधन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow