51 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, मिला गिरवर का शव

Sep 22, 2026 - 23:48
 0  18
51 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, मिला गिरवर का शव
51 घंटे बाद खत्म हुई तलाश, मिला गिरवर का शव

सांपन नदी के पुल से संजय सागर बांध के बैकवाटर में लगाई थी छलांग, तीसरे दिन चार टीमों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

शमशाबाद। सांपन नदी के पुल से संजय सागर बांध के बैकवाटर में छलांग लगाने वाले ग्राम बम्होरी निवासी गिरवर अहिरवार का शव 51 घंटे बाद मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। रविवार दोपहर करीब 2 बजे गिरवर के नदी में छलांग लगाने के बाद से पुलिस और रेस्क्यू टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं।

स्थानीय टीम को सफलता नहीं मिलने पर विदिशा से चार अतिरिक्त रेस्क्यू टीमें बुलाई गईं। पानी की अधिक गहराई और कम दृश्यता के कारण गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीसरे दिन टीम ने अभियान तेज किया और गिरवर का शव बरामद कर लिया।

तलाश में देरी पर परिजनों ने किया था चक्काजाम

48 घंटे से ज्यादा समय तक गिरवर का पता नहीं चलने पर परिजन और ग्रामीणों ने सोमवार को सांपन नदी के पुल पर दो बार चक्काजाम किया था। उन्होंने प्रशासन से जल्द रेस्क्यू अभियान पूरा कर गिरवर को तलाशने की मांग की थी।

अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान

होमगार्ड के जिला कमांडेंट पंकज जैन रेस्क्यू टीम को गाइड कर रहे थे।अनुविभागीय अधिकारी अजय पाठक, SDOP अमरीश बोहरे,तहसीलदार संजय चोरसिया ने भी मौके पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया था। अधिकारियों के मुताबिक पानी की गहराई और दृश्यता कम होने से रेस्क्यू में मुश्किल आ रही थी।

51 घंटे की तलाश के बाद शव मिलने की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow